दरभंगा मे आशिक मिजाज पुलिस के द्वारा आपत्तिजनक तस्वीर महिला साइबर सेनानी ग्रुप में डालने को लेकर महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां के आवेदन पर पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिसकर्मी हलधर मंडल के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर सेनानी ग्रुप बनाया गया था जिसमें जिले के गणमान्य व्यक्ति सहित कई पुलिसकर्मियों को भी व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया था। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने त्वरित अपराध नियंत्रण के लिए व्हाट्सएप साइबर सेनानी ग्रुप के निर्देश पर बनाया था। महिला थानाध्यक्ष ग्रुप एडमिन है ।
मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिसकर्मी हलदर मंडल के द्वारा अश्लील फोटो डाला गया है। हलदर मंडल के मोबाईल नंबर के तहकीकात के बाद पता चला कि वह पुलिसकर्मी है। अश्लील फोटो डालने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन सहित कई लोग हलदर मंडल से अश्लील फोटो अनुरोध करते रहे लेकिन फोटो नहीं हटाए। हलदर मंडल के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।