• Thu. Sep 21st, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना

ByFocus News Ab Tak

Sep 13, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट

भारत जोड़ो यात्रा में रीगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना भारत यात्री के रूप में लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। मंगलवार को केरल के कनियापुरम से शुरू हुआ। पदयात्रियों का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत राहुल गांधी ने देश और संविधान बचाने के साथ सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को वक्त की मांग बताया।

पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने दूरभाष पर बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनकर मैं गौरवांवित हूं। यात्रा से 140 करोड़ देशवासियों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए जिला कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य रकटू प्रसाद, रितेश रमण सिंह, प्रमोद कुमार नील, अफाक खान, संजय बिररख, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज, डॉ.राजीव कुमार काजू, मनोज सिंह, भगवान यादव, रौशन झा बिट्टू, अजय यादव, राम प्रवेश कुशवाहा, अख्तर रजा खान, तनवीर खान, राजीव कुशवाहा, राहुल रमेश गुप्ता, सेराज अहमद आदि ने शुभकामना व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed