मो कमर अख्तर की रिपोर्ट
सीतामढ़ी – जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दल के नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जद(यू) की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जद(यू) जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता दल (यू) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर कि मूल्यों, सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। वर्तमान समय में देश के पहले समाजवादी नेता नीतीश कुमार हैं जिन्होंने देश के सामंतवादी, धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान पर कुठाराघात करने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम किया। देश के विभिन्न राज्यों के समाजवादी एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट करने का अथक प्रयास कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक निर्णय का न केवल बिहार बल्कि देश के कोने-कोने से स्वागत हो रहा है। इस निर्णय का ही परिणाम है कि आज विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता बिहार के विकास पुरुष एवं देश के भविष्य नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए जनता दल (यू) का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नेताओं में भारतीय जनता पार्टी समर्थित बथनाहा प्रखंड जिला परिषद क्षेत्र संख्या 17 के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र राम, लोजपा (रामविलास) बैरगनिया प्रखंड अध्यक्ष मार्टिन रिमोल्ड साह, उमाशंकर माझी, मो सफीउल्लाह शाह, मिहिर कुमार, विकास कुमार एवं अन्य दर्जनों साथियों ने की।
सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं को जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने माला एवं जनता दल यू का पट्टा देकर सम्मानित किया। समारोह में सुजीत कुमार सिंह, आदित्य कुमार, मिश्रा, विजय कुमार पटेल, राकेश कुमार झा, संजीव कुमार, राम गोपाल प्रसाद, किशोर पंडित, प्रशांत कुमार, ऋषभ राज सहित अन्य कई मौजूद थे।