• Thu. Mar 23rd, 2023

सीतामढ़ी-सोनवरसा के फतहपुर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

ByFocus News Ab Tak

Sep 23, 2022

मो कमर अख्तर की रिपोर्ट

सीतामढ़ी – सोनबरसा प्रखंड के मधेसरा पंचायत स्थित फतहपुर गांव में पहली बार आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को दोपहर प्रभारी अंचलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता एवं सोनबरसा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी, गणमान्य सहित दर्जनों मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन एवं भसान के रूट पर विस्तृत चर्चा की गई।

दोनों समुदाय से इस संबंध में विचार विमर्श किया गया। निधार्रित रूट पर किसी प्रकार की कोई आपति नही है। दोनों समुदाय के लोगों ने कहा कि आपसी सद्भभाव के साथ पर्व मनाया जाएगा। अंचलाधिकारी संदीप कुमार ने शांति समिति की बैठक में कहा कि आपसी सद्भभाव एवं आपसी भाईचारा के साथ दुर्गा पूजा मनायें। किसी प्रकार के अफवाह से बचे। वहीं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनायें। पर्व के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन की पैनी नजर है। विधि व्यवस्था में लोगों से सहयोग करने की अपील की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनायें। बैठक में पूर्व उप प्रमुख जय किशोर साह उर्फ ललित, मधेसरा मुखिया मधुकर झा, पूर्व मुखिया सदरे आलम खान, पूर्व उप मुखिया सत्य नारायण साह, नसीम अहमद खान उर्फ नसु खां, शत्रुघ्न बैठा, उपेंद्र पासवान, मो कमर अख्तर, मंजूर खान,अशोक साह, भोला साह, ललन पासवान, हरी नारायण राउत, विजय पंजियार समेत दर्जनों मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *