• Thu. Mar 23rd, 2023

बिहार के खगड़िया में खेत से मिला युवक का शव : 6 दिन से लापता था युवक, घर का एकलौता चिराग था

ByFocus News Ab Tak

Oct 31, 2022

संवाददाता-रेशु रंजन की रिपोर्ट

बिहार खगड़िया : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुहड़िया पंचायत के सलारपुर गॉव में एक युवक का शव केला खेत से पुलिस ने शव बरामद किया है। युवक बीते 24 अक्टूबर से लापता था। मिली जानकारी के अनुसार कुल्हड़िया पंचायत निवासी मो. मेकाइल के पुत्र मो बिट्टू उर्फ़ अफ़ज़ल राजा का शव केला खेत से रविवार की दोपहर बरामद किया गया है।

गोगरी – नारायण तटबंध के समीप केला खेत में जमीन के अंदर दफनाया गया था। मजदूर केला खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता इंसान के हाथ को नोचते देखा तो दूसरे मजदूर को सूचना दिया। खेत में इंसान का हाथ देखने की सूचना गॉव में आग की तरह फैल गया। खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परबत्ता पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को खेत से निकालने में जुट गई है। शव सड़ा-गला अवस्था मे जमीन के अंदर था। परिजनों ने शव की पहचान की।

परिजन द्वारा हत्या करने की बात कही जा रही है। परिजन ने बताया कि बिट्टू बीते 25 अक्टूबर से लापता था। परिजन द्वारा काफी खोजबीन की गई थी। लेकिन नहीं मिला। बताया जाता है बिट्टू 6 बहन पर एकलौता भाई था। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल हो रहा है। ग्रामीणों को सूचना मिलने पर घटना स्थल लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों में शव को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि बिट्टू की हत्या कर शव को केला खेत मे दफनाया गया है। परबत्ता पुलिस घटना स्थल पर पहुँच चुकी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन के अंदर से शव को निकाला जा रहा है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *