• Thu. Mar 23rd, 2023

एसएसबी जवानों व ग्रामीणों में झड़प एक जवान घायल, एक गिरफ्तार

ByFocus News Ab Tak

Nov 1, 2022

फारबिसगंज से संजय सिंह की रिपोर्ट

अररिया – फारबिसगंज प्रखंड के कुलहनिया चंदामोहन गांव जो नो मैंस लैंड पर बस है। वहीं एसएसबी जवानों व ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई जिसमें एक जवान बुरी तरह घायल हो गया जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल ले जाया गया। वही एक को गिरफ्तार किया गया है। घटना चंदा मोहन गांव की है।

एसएसबी 56 बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि पिलर संख्या 174/2 के पास एसएसबी के जवानों ने गेहूं से लदे दो ट्रैक्टर को नो मैंस लैंड से नेपाल जाने से रोका। परंतु वहां के नजदीकी लोगों ने भीड़ बनाकर जवानों पर हमला कर दिया और एक जवान को घायल कर दिया जो सुनील सेन 56 बटालियन के जवान बताया जा रहा है। वही मेराज नामके व्यक्ति को जवानों के द्वारा हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टर में करीब 11 टन गेहूं बताया गया है और ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। गेहूं को जब्ती सूची बनाकर जवानों द्वारा कैंप ले जाया गया है।


जानकारी के मुताबिक घटना सुबह के करीब 9 बजे का है झड़प इतनी खौफ़नाक थी कि एसएसबी को 3 कैंपों से महिला एवं पुरुष जवानों को बड़ी संख्या में बुलाना पड़ा।
बताया जाता है कि फारबिसगंज प्रखंड और कुर्साकांटा प्रखंड के बीच सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के सीमा पर पड़ने वाला चंदा मोहन गांव जो नो मैंस लैंड एरिया में बसा हुआ है जहां पर तस्करी का कारोबार अधिक मात्रा में किया जाता है। यहां शराब से लेकर चीनी, मटर, गेहूं , मवेशी आदि सामानों की इन दिनों तस्करी खूब होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *