संगोष्ठी में सीता की शक्ति को साहित्यकारों ने बनाया केंद्र
::: साहित्य संवर्धन यात्रा का हुआ श्रीगणेश
सीतामढ़ी : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को रेडक्रॉस के सभागार में एक संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद बिहार के तत्वावधान में आयोजित समारोह का उदघाटन सांसद सुनील कुमार पिंटू, पूर्व सांसद सीताराम यादव, विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक गुड्डी देवी, संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्वेता भारती ने भारतमाता वंदना प्रस्तुत की। श्री पराड़कर जी की अध्यक्षता में सम्मान सत्र का संचालन संगठन मंत्री वाल्मीकि कुमार और संगोष्ठी का संचालन देश के चर्चित मंच संचालक हरि बहादुर सिंह हर्ष ने की। विषय प्रवेश संगठन की प्रदेश सचिव डॉ मीनाक्षी मीनल ने कराई। ” शक्ति का प्रकाशपुंज : माँ सीता ” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इससे पूर्व साहित्य संवर्धन यात्रा का श्रीगणेश रजत द्वार जानकी मंदिर से की गई। माँ सीता जन्म स्थली पुनौरा धाम की यात्रा कर साहित्यकारों ने तथ्य एकत्र की। इस अवसर पर गौतम वात्सायन व स्वतंत्र शांडिल्य ने काव्य पाठ की। समारोह में प्राचार्य डॉ दशरथ प्रजापति, अभय प्रसाद, डॉ रेणु चटर्जी, डॉ राजेश सुमन, डॉ प्रतिमा आनंद, दिनेशचंद्र द्विवेदी, अनिल कुमार, किरण प्रसाद, प्रवीण कुमार, आदित्य मोहन, रामबाबू निरब, शम्भू सागर, सावित्री प्रसाद, नीरा गुप्ता, पंकज कुमार, रंजन कुमार सिंह, आलोक सिंह, संजीव सिंह, अरुण कुमार गोप, पप्पू कुमार, आग्नेय कुमार व राम जन्म सिंह समेत अन्य थे।

