मुज़फ़्फ़रपुर कुढनी उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। 2 दिनों से महागठबंधन प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि यह चुनाव महागठबंधन के पक्ष में जा रहा है।

उन्होंने एलान किया कि अगर महागठबंधन की प्रत्याशी का हार हो गया तो वे सहकारिता मंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे।
मंत्री ने कहा कि कुढनी उप चुनाव में जनता भाजपा को नकार चुकी है। मतदाता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की हाथों को मजबूत करने के लिए एकजुट हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के दुष्प्रचार को जनता समझ गयी है। उन्होंने दावा किया कि कुढनी उपचुनाव में भाजपा को महागठबंधन प्रत्याशी 25 हजार से ज्यादा मतों से पराजित करेगा।

उन्होंने भाजपा के उन बड़े नेताओं पर कटाक्ष किया जो लगातार दुष्प्रचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि कुढनी के मतदाता भाजपा के ख्याली पुलाव को खूब समझते है।
मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव गुरुवार को तुर्की,चढ़वा,चंदहिया, मोहनपुर, सकरी,सिरोही नगर समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया और घर घर जन संपर्क अभियान भी चलाया। मंत्री ने दावा किया कि ओवैसी के आने से महागठबंधन के वोट बैंक पर कोई असर नही पड़ने वाला है।

इस अभियान में उन्होंने कहा कि मुकेश साहनी के प्रत्याशी से महागठबंधन पर कोई असर नही पड़ने वाला है। मुकेश साहनी भाजपा के वोट में सेंधमारी कर रहे है।
जनसंपर्क अभियान में महेश राय, नवल किशोर प्रसाद,चंदेश्वर चौधरी,संजय कुशवाहा,सुरेंद्र यादव ,सोने लाल राय,अनिता देवी,राम नरेश सिंह,शत्रुघ्न सिंह,शुभ नारायण सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

