• Sat. Jun 3rd, 2023

मुजफ्फरपुर कटरा में पत्रकार को मारी गोली,
मीडिया फार बार्डर हार्मेोनी के पत्रकार टोली की पहल पर पुलिस सक्रिय
अपराधी गिरफ्तारी

ByFocus News Ab Tak

Jan 31, 2023


मुजफ्फरपुर : कटरा के पत्रकार मुकेश कुमार सिंह के घर पर गोलीबारी। गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा किया बरामद किया। इसकी सूचना मिलने के बाद औराई के मीडिया फार बार्डर हार्मोनी के अध्यक्ष वरीय पत्रकार शैलेंद्र कुमार संजू, पत्रकार शीतेश कुमार, पत्रकार फिरोज अख्तर, पत्रकार नवीन कुमार, पत्रकार धीरेंद्र ब्रह्मचारी की टोली कटरा पहुंची। कटरा के पत्रकार सतीश कुमार एवं पत्रकार धीरेंद्र कुमार
से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। उसके बाद पीडित पत्रकार से जाकर उनका हालचाल लिया। पुलिस से संपर्क किया। इस बीच जानकारी मिली की गोली मारने वाला बगल में छिपा हुआ है। उसके बाद पुलिस के सहयोग से पत्रकारों की टोली ने अपराधी को घेर लिया। उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कटरा पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया। इसके लिए पत्रकारों ने आभार जताया। वरीय पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी ने इस घटना की निंदा करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा की मांग्र की है। उन्होंने पत्रकारों के संगठन मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी ओराई और कटरा के साथियों को बहुत-बहुत आभार जताया। बताया कि औराई के सभी साथियों ने घटना के बाद मुकेश जी से मिलकर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से समन्वय बनाया। अपराधियों कि गिरफ्तारी हुई। बताया कि संगठन ही ताकत है। वरीय पत्रकार ने मांग किया कि पुलिस पत्रकारों की सुरक्षा दे और पीड़ित पत्रकार की सुरक्षा के तत्काल व्यवस्था की जाए। पत्रकार तिवारी ने बताया कि मीडिया फार बार्डर हार्मोनी की टोली पिछले दिनों महराजगंज के पत्रकार पर हुए हमले के बाद वहां पर जाकर पीडित से मिले थे। इस मामले में भी पुलिस ने अपराधी की पहचान कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed