• Fri. Jun 9th, 2023

औरंगाबाद में लव-सेक्स और धोखा का अनोखा मामला, प्रेमी से शादी के लिए युवती कर रही पुलिस से फरियाद

ByFocus News Ab Tak

Feb 12, 2023

ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार के औरंगाबाद की एक लड़की की लव, सेक्स और धोखा की दास्तां भी कुछ ऐसी ही है। इस लड़की ने अपने प्रेमी पर परिवार से ज्यादा भरोसा किया था। घर परिवार को छोड़कर उसके साथ ताउम्र जीने मरने की कसमें खायी थी। मगर उसका आशिक बेवफा निकला। 6 सालो से यानी कि 2017 से दोनो के बीच कोई फासला नही रहा था और जिस्मानी दूरियां मिट गई थी। लड़के का जब इस लड़की से जी भर गया तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अब लड़की इंसाफ के लिए थाने का चक्कर लगा रही है। मामला औरंगाबाद के मदनपुर थाने का है। जहाँ दर्जी मुहल्ले की 23 वर्षीय युवती अख्तरी परवीण को मदनपुर बड़ी मस्जिद के युवक मोहम्मद फैज अहमद से स्कूल में पढ़ने के क्रम में प्यार हो गया था। दोनों छुप छुप के एक दूसरे से मिलने भी लगे थे। दो जिस्म एक जान भी हो गए। युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ करीब 6 साल से संबंध बना रहा था। युवक नौकरी का हवाला देकर 6 महीने का मोहलत भी लिया था मगर 6 महीना पूरा हो जाने के बाद एक बार फिर मगर जब युवती ने युवक पर शादी का लगातार दवाब बनाने लगी तो युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और देख लेने की धमकी तक दे डाली। युवक को अब युवती में कोई दिलचस्पी नही थी। लिहाजा युवती थक हारकर थाने के शरण मे जा पहुंची और प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा पुलिस से इंसाफ की मांग की है। इस बारे में जब मदनपुर थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *