• Fri. Jun 9th, 2023

अनुशासन की बदौलत ही भाजपा की स्थिति है मजबूत : गुड्डी देवी

ByFocus News Ab Tak

Feb 12, 2023

ओलीपुर में संपंन्न हुआ कोआही मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक

रुन्नीसैदपुर ( सीतामढ़ी )  पूर्व विधायक गुड्डी देवी ने कहा भारतीय जनता पार्टी अनुशासन वाली पार्टी है। अनुशासन की बदौलत ही आज भाजपा मजबूत स्थिति में कायम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पार्टी कार्यकर्ताओं से पीएम के मन की बात को सुनने और नए पीढ़ी को भी सुनने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। साथ ही आगामी 25 फरवरी को पटना के बापू सभागार में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम में भागीदारी की अपील कार्यकर्ताओ से की। पूर्व विधायक ने पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। वही पार्टी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित करने के साथ ही सम्बोधित करते हुए वरीय भाजपा नेता राजेश चौधरी ने कहा कि बिहार में आसुरी शक्ति से लड़ाई छिड़ चुकी है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा का परचम लहराना है। रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ओलीपुर में आयोजित कोआही मंडल कार्यसमिति की बैठक में श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में बिहार में तिकड़म की राजनीति चल रही है।

भाजपा इन तिकड़म करने वालो से दो – दो हाथ करने को तैयार है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता विरोधियों की राजनीतिक साजिशों का जोरदार जवाब देने को तैयार है। श्री चौधरी ने बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक की भूमिका पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बातों को सुनने और अपने बच्चों को भी सुनाने की अपील की। विधानसभा प्रभारी भवनाथ मिश्र ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान भारतीय जनता पार्टी के संस्कार में है। उन्होंने कहा कि बिहार में पलटू चाचा का दिन गया, अब भाजपा की सरकार बनने का वक्त आ गया है। इससे पूर्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। भारत माता की जयघोष के साथ मंडल अध्यक्ष सुधांशु शेखर की अध्यक्षता और मनोज कुमार सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, कार्यसमिति सदस्य शशिनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अनिता देवी, दिनेश प्रसाद सिंह, जीवछ साह, श्याम किशोर राय, कामेश्वर राय, पूनम देवी, मो.इसराइल, सीता साह, राम किशोर साह, दिनेश राय, सुरेश बैठा, संजय सिंह व ओम प्रकाश सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *