• Fri. Jun 2nd, 2023

भगवा झण्डा – कमल निशान बनेगा क्षेत्र का पहचान : राजेश चौधरी

ByFocus News Ab Tak

Feb 13, 2023

रामपुर में संपंन्न हुआ रुन्नीसैदपुर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक

पार्टी के जिलास्तरीय कई नेताओं ने लिया भाग

ब्यूरो रिपोर्ट

सीतामढ़ी रुन्नीसैदपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गाँव मे रुन्नीसैदपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। वरीय भाजपा नेता राजेश चौधरी ने कहा कि अब वह दिन दूर नही जब हर घर पर भगवा झण्डा और कमल निशान ही लहराएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टीहित में हर संभव प्रयास किया जा रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक अपनी जवाबदेही पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे है। बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने भी प्रमुखता से अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा आज पूरी मजबूती के साथ जन – जन में विश्वास कायम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर लगातार अग्रसर है। विधानसभा प्रभारी भवनाथ मिश्र ने विस्तार से पार्टी के दिशा निर्देश पर प्रकाश डाला।

राज्य परिषद सदस्य शशिनाथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम की बदौलत भाजपा आज बेहतर मुकाम तक पहुँच सकी है। इसे आगे भी उत्साह के साथ कायम रखने की आवश्यकता है। इससे पूर्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। भारत माता की जयघोष के साथ मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता और मंडल प्रभारी विनोद कुमार सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में आशुतोष कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, उदयशंकर सिंह, युगल किशोर गुप्ता, विकास शर्मा, शशि रंजन, सुधांशु शेखर, उमाशंकर सिंह, कामेश्वर राय, देवनारायण साह, दरेश राय, मुरली प्रसाद गुप्ता, दिनेश पंडित, मनीषा मिश्रा, तुलिका चटर्जी, अनिल राय, ओम प्रकाश कुमार व अरुण गुप्ता समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ बैठक समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed