• Fri. Jun 2nd, 2023

मनीष को सीतामढ़ी व नीरज सिंह को शिवहर के जिलाध्यक्ष की मिली कमान

ByFocus News Ab Tak

Mar 9, 2023

अमित कुमार की रिपोर्ट


सीतामढ़ी ,भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह लोकसभा सदस्य डॉ संजय जयसवाल ने भाजपा के सांगठनिक 45 जिलों के लिए कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया। जिसमें सीतामढ़ी भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर मनीष कुमार को मनोनीत किया गया। वे जिले के सुरसंड प्रखंड के रहने वाले है। मनीष के जिलाध्यक्ष बनने पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इनके मनोनय पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह युवा उद्यमी आशुतोष शंकर सिंह ने बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनीष जी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। ये सच्चे, ईमानदार एवं झुझारू व्यक्ति हैं। पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं। आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि मनीष जी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा आगामी 2024 के लोकसभा मे अपना सांसद चुनने के अलावा 2025 विधानसभा में सभी 8 विधानसभा पे प्रचंड बहुमत से जीत कर बिहार में भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगी। इससे पूर्व मनीष पार्टी के विभिन्न पदों के साथ साथ पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वही शिवहर जिले के नए भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह को बनाए जाने पर आशुतोष ने कहा कि नीरज सिंह  को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्वकर्ता ने साधुवाद का परिचय दिया है। जिले का कमान युवा कुशल संगठनकर्ता  एवं संघर्षशील कार्यकर्ता को मिला है। जिससे जिला संगठन को काफी मजबूती मिलेगा। आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि संगठन सबल एवं सुदृढ़ होगा और आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में शिवहर से भाजपा सांसद के साथ साथ आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से जीतने का कार्य करेंगे। श्री सिंह एक अच्छे सूझ बूझ वाले प्रबुद्ध कार्यकर्ता है जो पूर्व में शिवहर जिले के युवा मोर्चा अध्यक्ष के साथ साथ जिले के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।इनके मनोनयन से संगठन और सबल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed