• Sat. Jun 3rd, 2023

सीतामढ़ी भाजपा के नये जिलाध्यक्ष का अभिनंदन सह आशीर्वाद समारोह का हुआ आयोजन

ByFocus News Ab Tak

Mar 12, 2023

सीतामढ़ी ,भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष कुमार का अभिनंदन सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन रविवार को कामिनी विवाह भवन पुनौराधाम में किया गया ।
सैदपुर टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन गाजे बाजे रथ और बैंड के साथ किया गया।सैकड़ों गाड़ी और हजारों कार्यकर्ता ने भारत माता की जय के नारे लगाए।युवा शक्ति बाइक से नेतृत्व कर रहे थे।


भाजपा कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने अंग वस्त्र पहनाकर नए अध्यक्ष का स्वागत किया।वही नए अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने निवर्तमान अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के पांव छूकर आशीर्वाद लिए।सभी जिला पदाधिकारियों ने माला पहनाकर नए अध्यक्ष का स्वागत किए।विधायक मिथिलेश कुमार,अनिल कुमार,मोतीलाल प्रसाद,गायत्री देवी,पूर्व विधायक राम नरेश यादव,पूर्व विधायक नगीना देवी,पूर्व पार्षद वैद्यनाथ प्रसाद,पूर्व सांसद सीताराम यादव,राजेश चौधरी,प्रदेश कार्यसमिति आशुतोष शंकर सिंह,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक आशुतोष शाही,उमेश चंद्र झा ने भाजपा कार्यालय में स्वागत किए।
भाजपा कार्यालय सिमरा से डुमरा मुख्य पथ होते हुए मेहसौल चौक से नगर होते हकामिनी विवाह भवन पुनौरा धाम में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।
नए जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही अपने संबोधन में कहा लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2025 में सभी सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कमल निशान खिलेगा। युवा को कमान देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल बिहार के प्रभारी भिखूभाई दलसानिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के प्रति धन्यवाद दिया।
जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया है जिसे पूरा जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करना है। सीतामढ़ी जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे ।आशीर्वाद समारोह में विधायक मोतीलाल प्रसाद, पूर्व विधायक नगीना देवी, पूर्व सांसद सीताराम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष शंकर सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक आशुतोष शाही, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश संयोजिका रीता शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बड़कू बाबू ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रामचंद्र सिंह, महामंत्री अरुण गोप, नंद किशोर सिंह ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुन्ना सिंह यादव ,क्रीडा प्रकोष्ठ के सह संयोजक अंकुर वर्मा ,आग्नेय कुमार,गोपाल कुमार,आलोक वत्स,विशाल कुमार ,रामाधार महतो ,संजीव चौधरी ,दिनकर पंडित, ,अवनीश कुमार ,प्रिंस तिवारी ,पंकज तिवारी, चुनचुन सिंह, भवनाथ मिश्रा ,जय किशोर साह,भारती देवी,मुन्नी खातून,पल्लवी प्रियदर्शनी, ने उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed