• Fri. Jun 2nd, 2023

सीतामढी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीतामढ़ी में जिलाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की बैठक का आयोजन

ByFocus News Ab Tak

Mar 15, 2023

सीतामढी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीतामढ़ी में जिलाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी की बैठक का आयोजन किया गया ।जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ता को आशीर्वाद समारोह में सफलतम भागीदारी के लिए हृदय से धन्यवाद दिया ।उन्होंने कहा संपर्क और संवाद संगठन विस्तार का मूल मंत्र है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं ।भाजपा विचारधारा की पार्टी है जहां राष्ट्र हित सर्वोपरि है।दूसरे स्थान पर पार्टी हित,एवम तीसरे स्थान पर व्यक्ति होता है।
देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति संपन्न बना है।लोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी से कमल खिलाना प्रथम लक्ष्य है।

तथा सभी आठ विधानसभा को जीतना है।सभी कार्यकर्ता अधिकारी, पदाधिकारी मिलकर बेहतर काम करेंगे संगठन मजबूत बनेगा।मंडल अध्यक्षों मंडल प्रभारी ने बेहतर काम किया है। संगठन विस्तार में संख्या निश्चित होती है। इसलिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा कार्यकर्ता बनकर राष्ट्र की सेवा करनी है। जो जिम्मेदारी जिन्हें मिलेगी वह तो टीम के सक्रिय बनकर कार्य करेंगे ही। साथ ही अपने-अपने मंडल के सभी सम्मानित पूर्व पदाधिकारी संगठन कर्ता की सूची उपलब्ध करा दे ताकि हर मंडल में उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाए। पूर्व के सभी जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया हूं।आज की बैठक में जिला उपाध्यक्ष सीमा जयसवाल ,जिला महामंत्री अरुण गोप, नंदकिशोर सिंह, जिला मंत्री चुनचुन सिंह ,श्रीकांत सिंह बबलू ,विनोद कुमार, सुभाष केसरी ,मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ,आईटी सह संयोजक उमेश गिरी अवनीश कुमार ,राहुल रणवीर आनंद ,संजय कुमार पप्पू, डॉ देवेश कुमार, चंदेश्वर पूर्वे, जय किशोर साह ,अनिल यादव,दिलीप झा,सुरेश मिश्रा,समेत मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी भाग लिए।आशीर्वाद समारोह में योगदान हेतु पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल कुमार,राम आधार महतो, गोपाल कुमार,प्रिंस तिवारी,आग्नेय कुमार, पिंटू ठाकुर ,विनोद बलिया, नवीन कुशवाहा, गगनदेव यादव, विनोद पंकज तिवारी,मोहित आनंद,अंकुश यादव,गौरव कुमार सिंह, आशीष कुमार को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed