• Fri. Jun 2nd, 2023

सीतामढी ज्याउद्दीन खां को जदयू प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर जिला में हर्षोल्लास

ByFocus News Ab Tak

Mar 22, 2023


संगठन के साथ सदन में भेजने की माँग
अमित कुमार की रिपोर्ट


सीतामढ़ी – अल्पसंख्यक समाज के कद्दावर नेता ज्याउद्दीन खां को जदयू प्रदेश महासचिव मनोनीत किये जाने पर जिला में हर्षोल्लास है। खां जिला जदयू अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके है। लगातार तीन बार प्रदेश पदाधिकारी रहते हुए संगठन के मजबूती की दिशा में इनका योगदान सराहनीय रहा है। उक्त बातें मुस्लिम सिटीजंस फॉर एम्पावरमेंट के अध्यक्ष मो कमर अख्तर ने कही। उन्होंने कहा कि खां मधुबनी व दरभंगा जिला जदयू के संगठन प्रभारी भी थे। प्रभारी रहते हुए इन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की। जदयू को इनके प्रभाव का मिथिलांचल में लाभ मिलेगा। गोपालगंज संगठन प्रभारी रहते हुए भी अपने कुशल सांगठनिक क्षमता का उपयोग किया था। यही कारण था कि मधुबनी की जवाबदेही मिलने पर गोपालगंज के पार्टी कार्यकत्ता प्रदेश नेतृत्व से गोपालगंज ही भेजने की मांग करते रहे।
मो अख्तर ने कहा कि ज्याउद्दीन खां पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने के दिशा में कार्य करते रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने का कार्य भी खान बखूबी निभाया। इनके स्वच्छ छवि का लाभ भी पार्टी को मिलता रहा है। खान के जिला सदस्यता अभियान का कोआडिनेटर रहते हुए सीतामढी बिहार में अव्वल रहा। वह समता पार्टी के समय से नीतीश कुमार के साथ जुड़े तो आज भी उन्हीं के साथ हैं। ज्याउद्दीन खां जिला के प्रभावशाली नेता में शुमार किए जाते है।

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रून्नीसैदपुर केचुनावी सभा के बाद भरे मंच पे सैकरों वरिष्ठ कार्यकताओं के की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने ज्याउद्दीन खां को आश्वस्त किया था कि चिंता मत कीजिए, आपको शीघ्र सम्मानित किया जाएगा। अल्पसंख्यक व बहुसंखयक समुदाय आश्वस्त है कि शीघ्र इन्हें संगठन के साथ सदन में भी जगह दी जाएगी

1995 में सक्रिय राजनीति में आने के पश्चात ज्याउद्दीन खां कभी पीछे मुड़ कर नही देखा। 2001 में डुमरा प्रखंड के मधुबन पंचायत के मुखिया निर्वाचित हुए। 2006 एवं 2011 में महिला सीट आरक्षित होने पर पत्नी को चुनाव जितवाया। 2016 में अति पिछड़ा महिला सीट आरक्षित होने पर जाति धर्म से ऊपर उठ जदयू के समर्पित कार्यकर्ता एवं अपने सहयोगी अजय मंडल की पत्नी निर्मला देवी को मुखिया उम्मीदवार बना भारी मतो से जितवाया। मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश मुखिया संघ के महासचिव बनाए गए। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह 2010 से अबतक निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष है। 2004 से 2011 तक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे। 2014 में प्रदेश महासचिव बनाये गए। 2016 में जिला जदयू अध्यक्ष बनाये गए।

मो अख्तर एवं फलाहुल मुस्सलमिन महुलिया के सचिव मो हैदर अली ने कहा कि इनकी हर जाति समुदाय में अच्छी पैठ है। इनकी राजनीति जाति और धर्म से ऊपर उठकर रही है। छठव्रतियों के लिए स्वयं छठ घाट का निर्माण करना एवं छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण करते रहे है। सामाजिक सद्भाव एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बनाने में इनकी भुमिका महत्वपूर्ण रही है। यही कारण है कि जिला प्रशासन द्वारा 2014, 2017 एवं 2019 में सम्प्रदायिक सौहार्द बनाने में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वही सम्प्रदायिक सौहार्द के लिए बिहार पुलिस महानिदेशक ने पुरुस्कृत किया एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया।

मो अख्तर ने इनके कुशल नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति वफादारी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से किसी आयोग का अध्यक्ष या विधान पार्षद बनाये जाने की मांग की है। जिससे मुस्लिम समुदाय में सकारात्मक संदेश जायेगा। पार्टी को तिरहुत और सीमांचल के इलाके में काफ़ी मज़बूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed