• Fri. Jun 9th, 2023

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे वाराणसी सारनाथ के एक होटल में की सुसाइट शव होटल के 105 नंबर कमरे में पंखे से लटकता मिला

ByFocus News Ab Tak

Mar 26, 2023


भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के 105 नंबर कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। वह शुक्रवार रात शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।



पुलिस की मौजूदगी में मैनेजर ने खोला दरवाजा
रविवार सुबह मेकअप मैन ने आकांक्षा दूबे को फोन किया। फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। जहां दरवाजा बंद था। होटलकर्मियों ने मेकअप मैन से आकांक्षा के सुबह से नाश्ते के लिए ऑर्डर न देने की जानकारी दी। इसके बाद होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो पुलिस को बुलाया।
आकांक्षा दूबे ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। वह अभी 27 साल की थी।
पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से मैनेजर ने दरवाजा खोला। इसके बाद उनका शव पंखे से लटका था। ACP सारनाथ ने अभिनेत्री के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की काल डिटेल भी निकाली जा रही है।

सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग
सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही एक्ट्रेस का आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।
यहीं नहीं, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव अभिनेत्री फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं। फिलहाल वीडियो डिलीट हो चुका है। इसके अलावा देर रात अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने भोजपुरी सॉन्ग ‘हिलोर मारे’ पर शीशे के सामने बेली डांस किया था। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *