अमित कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी , बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला इकाई का परिणाम रविवार की देर शाम मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर सिंह को विजयी घोषित किया गया है। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार और इंदल ठाकुर, सचिव पद के लिए रामसकल सिंह, उप सचिव पद के लिए अशोक कुमार सिंह,संगठन सचिव पद के लिए विजय कुमार, सकलदेव राम, राम अनेक पांडेय,सिधेश्वर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष पद पर अवध किशोर सिंह, कार्यालय सचिव पद पर उपेन्द्र राम,मदन प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की है वही सर्वसम्मति से उमेश यादव को संरक्षक चुना गया।सभी का परिणाम की घोषणा के बाद गृह रक्षकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसको लेकर सुबह 9 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू करा दी गई। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उप सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विदित हो कि जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न हो गया। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर साढ़े 5 बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक कन्हैया राय की देखरेख में सम्पन्न हो गया। 1590 वोटरों में 999 वोटरों ने अपना मत का प्रयोग किया। 7 पदों के लिए हुए मतदान के लिए मतगणना रविवार को सम्पन्न हुई। डीएसपी होमगार्ड गौतम कुमार की देखरेख में चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हो गया।मौके पर कन्हैया राय उर्फ झलक बाबा प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष सह केंद्रीय पर्यवेक्षक, राजेश्वर प्रसाद,निर्मल कुमार तिवारी, शिवजी प्रसाद गुप्ता, अरुण पासवान, जय कुमार, सुधीश कुमार तिवारी प्रभारी पर्यवेक्षक, मंतोष कुमार समेत कई संघ के अधिकारी मौजूद थे।