• Sun. Jun 4th, 2023

सीतामढी भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन

ByFocus News Ab Tak

Mar 29, 2023

अमित कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी ,जिला मुख्यालय डुमरा के सिमरा चौक पर युवा चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना जारी है। बुधवार को आठवें दिन मां दुर्गा के पंडाल में नमः शिवाय के जयकारे गूंजते रहे। दरअसल आयोजन समिति के द्वारा भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था।

रुद्रा महा अभिषेक में सामूहिक रूप से सिमरा तथा अन्य जगहों के रहने वाले लोगों ने पूजा अर्चना की। भोलेनाथ के भजन कीर्तन और मंत्रोच्चारण के बीच भव्य रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। वैदिक ब्राह्मण आचार्य भरत चौबे के नेतृत्व में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान दुर्गा देवी के पंडाल में ओम नमः शिवाय का नारा गूंजता रहा। आचार्य ने बताया कि जन कल्याण के लिए वह सभी मनोकामनाओं को सिद्ध करने के लिए नवरात्र के अष्टमी तिथि को रुद्राभिषेक किया जाता है।

रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। रुद्राभिषेक में सैकड़ो लोग शामिल रहे, भगवान भोलेनाथ की मनहोहक सिंगार भी किया गया। जिसे एक झलक देखने के लिए श्रद्धालु जुटे रहे। मौके पर पंडित श्रवण शास्त्री, कौशल चौबे, अरविंद कुमार रवि, मुकेश यादव, बिक्की चौधरी, राजेश कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे। वही गुरुवार के शाम 7बजे से भव्य महाआरती का आयोजन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *