अमित कुमार की रिपोर्ट
सीतामढी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने सीतामढ़ी जिले के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं मोर्चा की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के दिशा निर्देशन में मजबूत टीम का निर्माण किया है जिसमें सवर्ण समाज से छह पदाधिकारी वैश्य समाज से तीन पदाधिकारी अति पिछड़ा समाज से चार पदाधिकारी अनुसूचित जाति से दो पदाधिकारी की सूची घोषित किया गया है।

जिला उपाध्यक्ष के रूप में दिनकर पंडित, दीप लाल बघेला, विशाल कुमार, चुनचुन कुमार सिंह, मनोज बैठा, सीमा जयसवाल ,ललिता देवी, प्रोफेसर रेणु ठाकुर को मनोनीत किया गया ।

जिला महामंत्री के रूप में संजीव चौधरी ,अरुण कुमार गोप ,रामाधार महतो मनोनित हुए। कोषाध्यक्ष सुभाष केसरी जिला मंत्री अशोक चौधरी, संदीप राय, रणवीर आनंद राहुल, डॉक्टर देवेश कुमार, संगीता झा, मुन्नी मधुकर ,संजू चौरसिया को मनोनीत किया गया है।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस तिवारी ,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती देवी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष चंदेश्वर पूर्वे, जिला अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्याम नंदन प्रसाद ,जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गौतम राम आजाद,जिला अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद सलीम और जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार गोंड को बनाया गया है।