• Fri. Jun 2nd, 2023

भाजपा का 44 वा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

ByFocus News Ab Tak

Apr 6, 2023

भारतीय जनता पार्टी सीतामढ़ी कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा का 44 वा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। वरिष्ठ कार्यकर्त्ता का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।जिला अध्यक्ष गुप्ता ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराकर कर वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बूथ कार्यकर्ताओं को डिजीटल रूप में संबोधित किया।

जिसका डिजिटल प्रसारण कार्यालय में सुना गया ।
मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर भारत एकात्म मानववाद दर्शन के साथ अंतोदय लक्ष्य को पूर्ण करते हुए कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के त्याग तप परिश्रम एवं समर्पण के कारण आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है देश कल्याण प्रथम है। पार्टी दूसरे स्थान पर है और व्यक्ति तीसरे स्थान पर कार्य करता है ।देश हित में पार्टी का विलय भी होता है और सभी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ता के रूप में भारत माता की सेवा करते हैं।

दलित पीड़ित शोषित वंचित किसान,मजदूर मातृ शक्ति, आदिवासी भाजपा का कमल खिलाते हैं ।विपक्ष की राजनीति का कोई प्रभाव नहीं ।वह वंशवाद और परिवारवाद के आधार पर कार्य कर रही है ।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित को समर्पित है और देश के विकास और आम जनता के विश्वास में काम करती है ।
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर उमेश चंद्र झा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयेंद्र सिंह, रामा शंकर प्रसाद ,डॉक्टर जी के झा, प्रोफेसर सीता राम साह, शिवकुमार अग्रवाल ,शिवमंगल सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निरंजन मंडल, विमल कर्ण, बसंत कुमार सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, अजय ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद दुबे, रामनरेश पांडे ,शिवशरण मंडल ,पूर्व सांसद सीताराम यादव पूर्व पार्षद वैद्यनाथ प्रसाद, पूर्व विधायक राम नरेश यादव,पूर्व विधायक नगीना देवी , मोहन चंद मेहता को अंग वस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीप लाल बघेला ,विशाल कुमार ,चुनचुन कुमार सिंह, सीमा जयसवाल, प्रोफेसर रेनू ठाकुर ,मनोज बैठा, ललिता देवी ,कोषाध्यक्ष सुभाष केसरी, जिला महामंत्री अरुण कुमार गोप ,रामाधार महतो, संजीव चौधरी ,जिला मंत्री देवेश कुमार,अशोक चौधरी ,रणवीर आनंद राहुल ,संदीप राय, मुन्नी मधुकर, संगीता झा ,मिडिया संयोजक आग्नेय कुमार, आई टी संयोजक उमेश गिरी,प्रिंस तिवारी चंदेश्वर पूर्वे,, गौतम राम आजाद, भारती देवी, श्याम नंदन प्रसाद, मोहम्मद सलीम, गोपाल कुमार, गगन देव कुमार, नीरज ठाकुर,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed