• Sat. Jun 3rd, 2023

सीतामढ़ी में एक 27वर्षीय युवक ने गले में फंदा लगाकर किया आत्म हत्या

ByFocus News Ab Tak

Apr 10, 2023

सीतामढ़ी में एक 27वर्षीय युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा डीपीएस स्कूल के नजदीक की है। जहां पुस्तकालय के भवन में रहने वाले युवक ने आज सोमवार को गले में रस्सी का फंदा फंखे से लटकाकर आत्म हत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब बगल के लोगों ने जगाने के लिए गए तो रूम अंदर से बंद था और जब लोगों ने उसे कॉल किया तो फोन भी नही उठाया। जिसके बाद शक हुआ तो लोगो ने स्थानीय लोगों ने गेट खोलने का प्रयास किया, फिर खिड़की से देखा तो फंदे से लटका पाया गया।

जिसके बाद डुमरा थाना को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के कहतरवा गांव निवासी उत्तम साह के पुत्र दीपक कुमार (27) के रूप में की गई है। जो लगमा में रहकर पढ़ाई करता था और साइड से सीएसपी का संचालन करता था। स्थानीय पूर्व मुखिया सरोज दास ने बताया की वह कल ही घर से आया था। रविवार के रात उससे पूछा की खाना खा लो तो कहा की खाना खाने का मन नहीं है। जिसके बाद उसने पूर्व मुखिया के डेयरी से एक पेन लिया और अपने रूम में चला गया।

बताया गया की आज सुबह वह बाहर निकलकर चाय भी पिया था। पूर्व मुखिया ने बताया की मृतक मेरे यहां सालों से रह रहा है। बहन की शादी को लेकर लगातार इसका घर आना जाना लगातार लगा रहता था। कल साम को ही वह घर से वापस आया था। पूर्व मुखिया ने बताया की आज सुबह नौ बजे आए है तो दीपक के बारे में पूछे तो अन्य साथियों ने बताया की वह अभी रूम से बाहर नहीं निकला है। जिसके बाद उनके द्वारा दीपक को फोन किया गया, लेकिन मृतक ने फोन पिक नही किया। जिसके बाद लोगों को शक हुआ तो खिड़की से देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक का किसी से कोई विवाद नही था। बताया गया की मृतक काफी सहनशील युवक था। सबसे मिलजुलकर रहता था। हालांकि वह अपने बहन की शादी को लेकर लोगों से हमेशा चर्चा किया करता था। उसकी शादी भी नही हुई है। फिलहाल मौके पर पहुंची डुमरा थाना की पुलिस परिजनों को सूचना दे दिया है। वही घटनास्थल पर परिजनों के आने का पुलिस इंतजार कर रही है। पुलिस मौके के एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसके बारे में फिलहाल पुलिस किसी को कुछ नही बता रही है। मौके पर आसपास के सैकड़ो लोग जुटे हुए है। फिलहाल यह पता नही चल सका है की आत्महत्या को वजह क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed