राहुल कुमार झा की रिपोर्ट
शिवहर: भारत रत्न व संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाने को लेकर शहर में निकाली शोभायात्रा कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास पासवान , जिलाध्यक्ष राम गोविंद राम अधिवक्ता सह जिला अध्यक्ष बीएसपी, पूर्व मुखिया रमाकांत राम, दीनबंधु राम शिक्षक सहित अन्य लोगों के द्वारा भरी भारी संख्या में प्रखंड मुख्यालय से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए या शोभायात्रा गांधी भवन पहुंचेगी जहां एक कार्यक्रम में यह शोभायात्रा तब्दील हो जायेगा!

अंबेडकर के नारे लगाए जा रहे हैं। उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। शिक्षा ,आंदोलन , संगठन के महत्व को शोभा यात्रा के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है!
