ब्यूरो रिपोर्ट
वेटरन्स ऑल इंडिया सीतामढी़(अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा सतुआनी,वैशाखी एवं डॉ भीमराव अम्बेदकर जयन्ती के शुभअवसर पर टीम के संरक्षक डॉ प्रतिमा आनंद के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें सतुआनी बैसाखी पर्व के महत्वता को बताते हुए कहा गया यह पर्व हमारे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक पर्व है जिसे सहेजने की जरूरत है हमारी संस्कृति विलुप्त होती जा रही है, पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने कहा यह पर्व किसान एवं मजदूर अपने खेतों में मेहनत करने के बाद जो फसल निकलता है उसकी खुशी में यह पर्व मनाते है देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न तरीकों से यह पर्व मनाया जाता है।

पंजाब में आज के दिन ठंडा पानी पिलाकर लोग इस पर्व को मनाते हैं। अंत में डॉ भीमराव अम्बेदकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का डॉ प्रतिमा आनंद ने स्वागत सत्कार किया। मौके पर पूर्व सैनिक विरेन्द्र यादव, सुबेदार राम इकबाल भगत, लक्ष्मी प्रसाद, नीरा गुप्ता, मधुबाला, रंजीत कुमार झा, डॉ लता गुप्ता, डॉ निर्मल गुप्ता, कुणाल नमन, दर्शन कुमार, प्राचार्य चन्द्रमोहन यादव समेत अन्य कई गन्यमान्य व्यक्ति एवं युवा समाजसेवी साथी उपस्थित थे।
