ब्यूरो रिपोर्ट
सीतामढी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिमरा में जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारी, मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया ।

जिलाध्यक्ष गुप्ता ने सभी मंडल अध्यक्ष को अंग वस्त्र से सम्मानित किया एवं पार्टी की जवाबदेही और दायित्व से परिचय कराया। लोकसभा चुनाव 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ना है और बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान की सफलता हेतु आज से ही संघर्ष शुरू करना है। लोकसभा चुनाव 2024 में सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से कमल खिलेगा और संपूर्ण बिहार और भारत में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनेगी।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भी नजदीक आ गया है ।ऐसे में विपक्ष के मंसूबे को कामयाब नही होने देंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती से संघर्ष कर बिहार में भाजपा की सरकार बनाएगी ।पार्टी के कार्यकर्ताओं के मेहनत लगन उत्साह और समर्पण के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकारी योजनाओं के लाभुकों से संपर्क कर उन्हें पार्टी विचारधारा में लाने का कार्य पंचायत स्तर पर जनसंपर्क पदयात्रा से किया जाएगा।

जिला आई टी संयोजक उमेश गिरी ने सरल ऐप,नरेंद्र मोदी ऐप, ट्विटर,फेसबुक पेज के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी को इसकी उपयोगिता को जानना चाहिए।और अपने नेता को फॉलो लाइक और शेयर जरूर करना चाहिए।
भाजपा जिला बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित,दीप लाल बघेला,विशाल कुमार, चुनचुन कुमार सिंह ,मनोज बैठा ,सीमा जयसवाल, जिला महामंत्री अरुण गोप, संजीव चौधरी,रामाधार महतो, जिलामंत्री डॉ देवेश कुमार, संगीता झा,मुन्नी मधुकर, अशोक चौधरी,कोषाध्यक्ष सुभाष केसरी,मिडिया प्रभारी आग्नेय कुमार,आई टी संयोजक उमेश गिरी,श्याम नंदन प्रसाद,प्रिंस तिवारी, किरण ठाकुर,चंदेश्वर पूर्वे,अंशुल प्रकाश,डॉक्टर शत्रुघ्न यादव,बैजू कुमार,महेश शाह,समेत सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
