• Fri. Jun 2nd, 2023

दौ सौ इक्यावन कुमारी कन्याओं क़े साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई

ByFocus News Ab Tak

Apr 24, 2023

खगड़िया / रेशु रंजन

बेलदौर:- खगड़िया ज़िले के बेलदौर थाना क्षेत्र में दौ सौ इक्यावन कुमारी कन्याओं कें साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई जो बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के बोबील पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर कलश शोभायात्रा विराम लिया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के बोबील गांव में अखंड रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया। अखंड रामधुनी यज्ञ में पांच मंडली भाग लिया है। बताते चलें कि फुलवरिया गांव अवस्थित कृष्ण अष्टमी मेला के प्रांगण में रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया है। उक्त स्थल से दौ सौ इक्यावन कुमारी कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। मालूम हो कि भगवती अस्थान के प्रांगण से मंत्रो उच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया, जल भरने के बाद उक्त स्थल से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई जो बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर होते हुए बोबील गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। वही कलश शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सुरक्षा दृष्टिकोण से भाग लिया। वही कुमारी कन्याओं के लिए रास्ते में ठंडा जल एवं शरबत का व्यवस्था की गई थी। इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार मिश्र ने बताया कि अखंड रामधुनी यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। अखंड रामधुनी यज्ञ में पांच मंडली भाग लिया है। रामधुनी यज्ञ दोपहर के करीब दो से मंत्र उच्चारण के साथ प्रारंभ होगी, रामधुनी यज्ञ में पाँच मंडली भाग लिया है ।उक्त यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed