परंपरागत सोहर – बधैया से गुंजायमान रहा नगर का कोना – कोना
अमित कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी : जगत माता सीता के पावन अवतरण दिवस जानकी नवमी के अवसर पर चहुँओर श्रद्धा – उत्साह व विश्वास की त्रिवेणी प्रवाहित होती रही। बहुरंगी परिधानों में मस्तक पर तिलक धारण कर हजारों लोग शनिवार को अहले सुबह से ही शहर स्थित प्राचीन रजतद्वार जानकी मंदिर प्रांगण में जुटने लगे। महिला – पुरुष, युवा – युवती, वृद्ध और बच्चे सभी जय सियाराम का जयघोष करते निशान के साथ नगर भ्रमण को निकले।


बैंड बाजा और मनोहारी झाँकियों के साथ निकली शोभायात्रा की आगवानी को राजनीतिक हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का जुटान रहा। वैसे तो जानकी नवमी के अवसर पर ऐसा आयोजन पिछले कई वर्षों से होता रहा है, परंतु इस वर्ष आमजनों की भागीदारी अकल्पनीय रही। पूर्व में श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति, सीतामढ़ी धाम इस कार्यक्रम को करती रही है।

इस वर्ष मंदिर प्रशासन की नई समिति गठित होने के बाद बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के हस्तक्षेप के बाद श्री जानकी प्रकट*(जन्मोत्सव) आयोजन समिति जिसमे दोनो समितियों के लोग शामिल थे द्वारा इस आयोजन को किया गया। शोभायात्रा के दौरान शहर के मुख्यपथ में लगाये गए ध्वनि विस्तारक यंत्रो से ख्याति प्राप्त संगीतकारों द्वारों परंपरागत सोहर – बधैया गाकर लोगों को भाव विभोर हो झूमने को प्रेरित करता रहा।

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सभापति श्री देवेश चंद्र ठाकुर, विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता तथा नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू, विधायक गायत्री देवी, मोतीलाल प्रसाद पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद, महंत विनोद दास, अभिषेक मिश्र शिशु, नीरज कुमार गोयनका, सुवांश राय, विशाल कुमार, दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संदीप डालमिया,अरुण कुमार,पंकज कुमार बबलू, अरविंद कुमार बबलू, डा एस के वर्मा, डा अमित वर्मा , डा राजेश कुमार सुमन, राजू कुमार, अमरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
