अमित कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी नगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष डॉक्टर शत्रुघन यादव की अध्यक्षता में गीता भवन डुमरा में मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, नगर विधायक मिथिलेश कुमार, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आशुतोष शाही, विधानसभा प्रभारी डॉ देवेश कुमार, मंडल प्रभारी सुजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार,श्याम नंदन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंदे मातरम सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने कहा भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता देव तुल्य माना जाता है। विचारधारा पर चलने वाली पार्टी विकासवाद के सिद्धांत पर समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य करती है ।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के मेहनत और परिश्रम से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और मजबूत हुआ है। सीतामढ़ी विधान सभा अंतर्गत मेहसौल रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। प्रसाद योजना की 38 करोड़ की राशि बिहार सरकार के यहां है जिसे शीघ्र ही पुनौरा धाम के विकास में लगाया जाएगा।

शहर के एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु योजनाबद्ध तरीके से काम चल रहा है। छठ घाट का निर्माण किया गया है सड़कों का निर्माण भी किया गया है। नगर कार्यसमिति बैठक में भाजपा नेता देवेंद्र शाह, राहुल सिंह, सुजय कुमार, आनंद प्रकाश वर्मा, अवध किशोर यादव, राकेश शाह, भागीरथ कुमार झा ,सदरे आलम ,डॉक्टर योगेंद्र शाह ,राजाराम सिंह, सुबोध रंजन झा, उपेंद्र ठाकुर ,ब्रजकिशोर सिंह, वीरेंद्र भगत ,प्रमोद सिंह, सुजीत कुमार ,अमिताभ सिंह, सिकंदर कुमार, मुकेश राय, विजय कुमार, दीपक कुमार, लक्ष्मी कुमार, मोहम्मद अताउल अंसारी, सिद्धार्थ श्रीधर ,उमेश सिंह, मिश्री लाल साह , राजा राम साह, मुकेश मिश्रा, सुजीत कुमार, ममता वर्मा, वीरेंद्र साह, अशोक झा ,संतोष कुमार और पंकज कुमार उपस्थित रहे।
