भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीतामढ़ी में महिला मोर्चा अध्यक्ष भारतीय देवी की अध्यक्षता में महिला मोर्चा कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।साथ ही कहा 30 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले महा जनसंपर्क अभियान में महिला मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यक्रमों में महिला मोर्चा को पर चढ़कर हिस्सा लेना है।जनसंपर्क में लाभुकों से मिलना और वीडियो अपलोड करना तय किया गया।सभी विधानसभा में आयोजित मोर्चा सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया गया।महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक में अतिथि के रूप में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, महिला मोर्चा क्षेत्रीय प्रभारी रजनी जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष शंकर सिंह, जिला प्रभारी विवेक कुमार, पल्लवी प्रियदर्शनी, सोनी कुमारी, मुन्नी खातून, शोभा देवी, मिनी कुमारी ,प्रोफेसर अनीता सिंह, देवी ,प्रोफेसर बेबी नम्रता, प्रभा कुमारी, अर्चना कुमारी, बेबी कुमारी ,मोनी कुमारी बिमला देवी,शबनम प्रवीण ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
