• Tue. Sep 26th, 2023

सीतामढी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के अभिनंदन समारोह में गुटबाजी

ByFocus News Ab Tak

Jun 1, 2023

कई दिग्गज कांग्रेसी रहे नदारद

ब्यूरो रिपोर्ट

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के अभिनंदन समारोह में एकबार फिर गुटबाजी देखने को मिली। पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय नेतागण कार्यक्रम में नदारद रहे। दरअसल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। पार्टी नेताओं का कहना है कि शिवहर जिला के कमलेश सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. मधुरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, प्रदेश प्रतिनिधि रूपम यादव, सीताराम झा, अफाक खान, प्रमोद कुमार नील, रकटू प्रसाद, संजय कुमार बिररख, रितेश रमण सिंह, मो. शम्स शाहनवाज, डॉ.राजीव कुमार काजू, रंधीर चौधरी, मोनी गुप्ता, वीरेंद्र कुशवाहा, रामू मिश्रा, मनोज सिंह, धीरज सिंह सहित कई प्रखंड अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई आदि मोर्चा संगठन के अध्यक्ष कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में सीतामढ़ी और शिवहर दोनों जिला के कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति के बावजूद कुर्सियां खाली रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *