• Tue. Sep 26th, 2023

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व मिशन लाइफ विषय पर जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

ByFocus News Ab Tak

Jun 4, 2023

अमित कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सीतामढ़ी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व मिशन लाइफ विषय पर जन जागरूकता रैली का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी राम प्रताप यादव के गाँव भूप भैरो, सीतामढ़ी में किया गया।

जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भूप भैरो के विभिन्न स्कूलों एवं कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित नारों एवं प्ले कार्ड के माध्यम से लोगों की जागरूक किया। जागरूकता रैली को जिला परिषद सदस्य भरत महतो, नन्दलाल यादव,राम पदारथ राय, योगी सिंह, कृष्णा नंदन लक्ष्य, जितेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली स्वतंत्रता सेनानी राम प्रताप यादव द्वार से निकालकर भूप भैरो मठ पर वापस हुई ।. जहाँ अतिथियों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, जावेद अंसारी द्वारा उपस्थित लोगों को मिशन लाइफ की शपथ दिलायी गयी। जिसमें पर्यावरण को बचाने के लिये अपने दैनिक जीवन में बदलाव एवं पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों को अपनाने के लिये शपथ दिलाया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दूरदर्शन के स्थानीय संवाददाता अमित झा, विकास कुमार यादव, रवि प्रकाश, नेहरू युवा केंद्र के नवल कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के श्री ग्यास अख्तर, श्री अर्जुन लाल हरिजन, संजय राय और राकेश कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *