अमित कुमार की रिपोर्ट
संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर जिला सर्वोदय मंडल तथा गांधी/जयप्रकाश विरासत बचाओ मोर्चा के तत्वावधान मे संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा कार्यालय में सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय मंत्री डाआनन्द किशोर की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी में विषय प्रवेश कराते हुए सर्वोदय मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रो आनन्द किशोर ने कहा कि जिन सवालों पर संपूर्ण क्रांति का आन्दोलन हुआ था वे सभी सवाल आज विकराल रूप मे खडा है।भ्रष्टाचार,कुशिक्षा,वेरोजगारी,महंगाई के साथ आम आदमी के लिए न्याय से जुडे संपूर्ण क्रांति के जेपी के सातों सवालों पर सत्तालोलुप उनके ही समर्थकों ने पानी फेर दिया है।आज देश की स्थिति 1974से भी वदतर है केन्द्र सरकार सारे लोकतांत्रिक संस्थाओं को समाप्त करने में तुली हुई है।

गांधी तथा जे पी के विरासत पर कब्जा कर नये ऐजेन्डे चलाने की साजिश हो रही है।साबरमती आश्रम पर कब्जा के बाद संत विनोबा सहित देश के सभी महापुरूषों की पावन स्थली तथा गांधी विचार को दुनिया में प्रसार हेतू स्थापित सर्वसेवा संघ के जमीन को विवाद मे डालने तथा जे पी द्वारा 1962 में स्थापित गांधी विद्या संस्थान वाराणसी को इन्दिरा गांधी कला केन्द्र,दिल्ली को सौपने की साजिश की गई है।जिसकी सर्वत्र निन्दा हो रही है।इसी तरह गांधी विद्यापीठ के कुलपति पद तथा गांधी जन पत्रिका के उप संपादक पद पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के लोगों को बैठा दिया गया है।
ऐसी परिस्थिति में जेपी के रास्ते छात्रों एवं युवाओं को आगे आने की जरूरत है।
पूर्व प्राचार्य ब्रजमोहन मंडल ने कहा देश में लोकतंत्र तथा संविधान पर भारी खतरा के बावत आन्दोलन तेज करना होगा।
गांधीवादी रामप्रमोद मिश्र ने कहा हमे गांधी तथा जेपी के विचारों को जन-जन तक फैलाने के लिए कार्यक्रम बनाने की जरूरत है।आप नेता भिखारी शर्मा तथा स्वराज इंडिया के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा हमे संपूर्ण क्रांति तथा गांधी विचारों पर गोलबंदी कर आन्दोलन तेज करने की जरूरत है।भाकपा एआईवाईएफ के नेता मो गयासुद्दीन ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ छात्र तथा नवजवानो को संघर्ष तेज करना होगा।प्रो अरूण पाठक तथा प्राचार्य शशिभूषण सिंह ने कहा देश की अर्थव्यवस्था पूंजीपतियों के शिकंजे मे है आमजन उपेक्षित तथा निराश है।
शिक्षक नेता शशिधर शर्मा ने कहा कि सर्वोदय के गांधी विचार के माध्यम से ही देश में सामाजिक न्याय कायम हो सकेगा।संगोष्ठी मे सर्वोदयी नन्दकिशोर मंडल,सत्यनारायण सिंह,रामकुमार पासवान,उप प्राचार्य मदन मोहन शर्मा,लालबाबू मिश्र,विवेक यादव,अरूण कुमार सिंह,लोरिक यादव सहित अन्य ने संबोधित किया।
संगोष्ठी में सर्वसम्मत प्रस्ताव कर गांधी तथा जेपी विरासत पर हमला बंद करने महिला पहलवानो के आन्दोलन को समर्थन देते हुए केन्द्र सरकार से उनकी मांगो को मानने का आग्रह किया गया।
अंत में बालासोर रेल दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलिअर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनके परिजनो को प्रयाप्त मुआबजा केसाथ रेल के वाह्य तथा भीतरी सुरक्षा मजबूत करने की मांग की गई।धन्यवाद ज्ञापन सर्वोदयी नेता नन्दकिशोर मंडल ने की।
