• Tue. Sep 26th, 2023

सीतामढी में पंडित बैजू कांत झा कॉलोनी का उद्घाटन

ByFocus News Ab Tak

Jun 19, 2023

ब्यूरो रिपोर्ट

सीतामढ़ी शहर के राजोपट्टी रोड स्थित शिव मंदिर के सामने वाली कॉलोनी अब पंडित बैजू कांत झा कॉलोनी के नाम से जानी जाएगी।

फादर्स डे के अवसर पर पिता को अपना गुरु मानने वाले गोपाल झा ने इसका नामकरण अपनी माँ वीणा झा के हाथों कराया। इस अवसर पर कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि उनके पिता जमीन से जुड़े हुए जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने 22 वर्ष मुखिया और दो वर्ष परिहार के प्रमुख के रूप में जनसेवा किया।

अपने पिता के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए फादर्स डे का दिन चुना और कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सहमति से पिता के नाम पर नामकरण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद वैद्यनाथ प्रसाद, पूर्व विधायक राणा रणधीर सिंह चौहान, वार्ड पार्षद बिंदु सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रिंस तिवारी, भारती देवी, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा, प्रो. उमेश चंद्र झा, अरुण गोप, मो. अशद समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *