• Tue. Sep 26th, 2023

जनता व भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को पुनः बनायेंगे प्रधानमंत्री : पूर्व मंत्री रामसूरत राय

ByFocus News Ab Tak

Jun 22, 2023

भाजपा गरीबों की सरकार, जनता फिर से मोदी को सौंपेगी को केंद्र की बागडोर : विधायक अनिल

मो.कमर अख्तर की रिपोर्ट
सीतामढी सोनबरसा – नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत बथनाहा विधानसभा अंतर्गत भूतही मंडल के भूतही उच्च विद्यालय में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन समारोह में हजारों की संख्या मे महिला, पुरुष लाभार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व नवनियुक्त भाजपा जिला प्रभारी विधायक रामसूरत राय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के मोदी के प्रति प्रेम उन्हें 2024 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने जा रहा है। मोदी का कार्यकाल बेमिसाल रहा। 9 साल के कार्यकाल में आमजनों की सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण हेतु लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचाया गया।


माननीय विधायक अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा गरीबों की सरकार है। जनता फिर से मोदी को सौंपेगी केंद्र की बागडोर। किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, गरीबों को शौचालय, मुफ्त राशन, युवाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु सब्सिडी के तहत ऋण, गरीबों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, देश में अनेकों नए एयरपोर्ट का निर्माण, धारा 370, अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण, बाबा साहेब के पांच तीर्थ के निर्माण से अनुसूचित जाति के वर्गो का सम्मान बढ़ा है।
2024 में भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी। वर्तमान में बिहार में नीतीश सरकार पूर्ण रूप से गरीब, दलित विरोधी सरकार है। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को नीतीश सरकार ने बंद कर दिया है। भ्रष्टाचार, हत्या, अपहरण का दौर इस गठबंधन सरकार में चल रहा है ।बिहार की जनता 2025 में नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बिहार में बनेगा और राम राज्य स्थापित होगा। विधायक अनिल राम के नेतृत्व में अनेकों सड़को का निर्माण किया जा रहा है। सुपैना पुल के निर्माण का वादा चुनाव के समय में विधायक ने किया था जो बनकर तैयार हो गया है। अनेकों पूल का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही भूतही से लोहखर जाने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया जायेगा।प्रखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएगा। वर्षो से जर्जर सड़क मेजरगंज सोनबरसा, फतेहपुर से कन्हौली भासर, एनएच 77 से खाप खोपराहा तक जाने वाली सड़क का काम करा दिया गया है। वर्तमान में योगवाना से बसबिट्टी तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

लखनदेई धार के बांध को बगहा एवं अन्य जगहों पर मरम्मत किया जा रहा है, ताकि बाढ़ में जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। विधायक अनिल ने कहा कि अभी ढाई साल बाकी है। जनता से जो वादा उसे किया है और शेष पूरा करके दिखाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री सीताराम यादव, रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद, रीता शर्मा, लोकसभा प्रभारी विवेक कुमार, महामंत्री रामाधार महतो, उपाध्यक्ष मनोज बैठा, वीरेंद्र सिंह, माधवेंद्र सिंह, प्रमोद, रामविनय, मंडल अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद, राजेंद्र महासेठ, सुबोध सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, भूतही मंडल महामंत्री अजय साह, मंडल उपाध्यक्ष संजय पूर्व, बलराम कुमार, आईटी सेल संयोजक रौशन, जिला उपाध्यक्ष चुनचुन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली देवी, रागिनी, पूजा, रानी समेत हजारों की संख्या में जीविका दीदी, आशा दीदी, महिला, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *