• Tue. Sep 26th, 2023

सीतामढी भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन

ByFocus News Ab Tak

Jun 26, 2023

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कोईरिया पिपरा हाई स्कूल सभागार में लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन किया गया ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद राधा मोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार,तार किशोर प्रसाद पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार,राम सूरत राय पूर्व मंत्री बिहार सरकार ,प्रदेश मंत्री बथनाहा विधायक अनिल कुमार राम, परिहार विधायक गायत्री देवी ,सीतामढ़ी विधायक मिथिलेश कुमार,रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद, परिहार के पूर्व विधायक राम नरेश यादव, पूर्व विधायक नगीना देवी ,पूर्व सांसद सीताराम यादव ,पूर्व विधान पार्षद वैद्यनाथ प्रसाद, लोकसभा प्रभारी विवेक कुमार ,लोकसभा संयोजक प्रोफ़ेसर उमेश चंद्र झा, क्लस्टर इंचार्ज आशुतोष शंकर सिंह ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदेश संयोजिका रीता शर्मा, ने दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत की ।

मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए काम करती है ।सरकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। आज गरीबों के घरों में पक्के के मकान बने हैं, बिजली मिली है, शौचालय बने हैं, उनके बैंक खाते खुले हैं और उन्हें पांच लाख का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत से किया जा रहा है ।देश आत्मनिर्भर बन रहा है और ग्राम सशक्तिकरण की ओर चल रहा है ।विदेशों में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश के नेता है। अब प्रधानमंत्री विश्व के नेता माने जाते हैं भारत विश्व गुरु और विश्व शक्ति की राह पर चल रहा है। सैन्य शक्ति काफी मजबूत हुआ है ।किसानों की हालत सुधरी है ।और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से ₹6000 प्रति वर्ष उनको मिल रहा है ।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष शशि भूषण यादव ने दिया।
आज के लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा मे जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित, दीप लाल बघेला ,कार्यक्रम प्रभारी विशाल कुमार, चुनचुन कुमार सिंह, मनोज बैठा,महामंत्री संजीव चौधरी ,अरुण कुमार गोप, रामाधार महतो , जिला मंत्री अशोक चौधरी ,संदीप राय, रणवीर आनंद राहुल ,डॉक्टर देवेश कुमार ,संगीता झा ,मुन्नी मधुकर,मीडिया संयोजक आग्नेय कुमार ,आईटी संयोजक उमेश गिरी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस तिवारी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती देवी ,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष चंदेश्वर पूर्वे, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्यामनंदन प्रसाद, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गौतम राम आजाद, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ,शशि भूषण यादव ,प्रदुमन साह, अंकुश यादव, शुभेंदु सौरव, विशाल कुमार ,राम कुमार पांडे,समस्त योजना लाभुकों ने उपस्थित होकर जनसभा को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *