ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष दिनकर पंडित की अध्यक्षता में विधानसभा मार्च 13 जुलाई की सफलता हेतु बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया ।लोकसभा के प्रभारी विवेक कुमार ने कहा 13 मार्च को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विराट विधानसभा मार्च का आयोजन किया गया है ।जिसमें गांधी मैदान से विधानसभा तक एक लाख से अधिक कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे। शिक्षकों की बहाली के लिए ,बिहार के 10 लाख रोजगार के लिए एवं बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ,यह विधानसभा मार्च का आयोजन किया गया है।बिहार में बढ़ रहे अपराध हिंसा लूटपाट एवं हत्या के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का यह विधान सभा मार्च बिहार में सत्ता परिवर्तन को आगाज करेगी ।कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक प्रोफ़ेसर उमेश चंद्र झा जिला उपाध्यक्ष चुनचुन सिंह मनोज बैठा, ललिता देवी, जिला महामंत्री अरुण गोप, रामाधार महतो,कोषाध्यक्ष सुभाष केशरी, जिला मंत्री डॉ देवेश कुमार संदीप राय , संगीता झा ,राहुल रणवीर आनंद ,मुन्नी मधुकर, मीडिया संयोजक आग्नेय कुमार, सोशल मीडिया संयोजक उमेश गिरी,कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार,भारती देवी ,गौतम राम आजाद, प्रिंस तिवारी, बलवीर प्रसाद चुन्नू, रमण श्रीवास्तव, गगन देव यादव ,शोभा देवी, अंशुल प्रकाश, बैजू शाह,शत्रुघ्न यादव उपस्थित रहे।