• Tue. Sep 26th, 2023

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन पर किया गया जागरूक

ByFocus News Ab Tak

Jul 12, 2023

अस्पताल परिसर में निकाली गयी रैली

सीतामढ़ी विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और सतत विकास को लेकर आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाते हुए लोगों को जागरूक करना।

इसी कड़ी में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर एएनएम स्कूल की छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के फायदे के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ हीं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन मेला भी लगाया गया। जिसमें अस्थायी साधनों का निरूशुल्क वितरण किया गया तथा परिवार नियोजन पर परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर एसीएमओ सह एनसीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा।

विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसंख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज जनसंख्या स्थिरीकरण की सबसे अधिक जरूरत है। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा, डॉ सुधा झा, डॉ मनोज कुमार, डॉ रजनी सिन्हा एवं नर्सिंग की छात्राएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *