• Tue. Sep 26th, 2023

भाजपा देश में हो रहे विपक्ष की गोलबंदी से डर गई है : मो ज्याउद्दीन खां

ByFocus News Ab Tak

Jul 16, 2023



सीतामढ़ी – जदयू प्रदेश महासचिव सह ढ़ाका विधानसभा प्रभारी मो ज्याउद्दीन खां ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा देश में हो रहे विपक्ष की गोलबंदी से डर गई है। इसी लिए बिहार में अमन और भाईचारा को ख़त्म करना चाहती है। बिहार को बदनाम करना चाहती है। भाजपा बिहार को मणिपुर बनाने की घिनौनी शाजिश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2014 में जनता से किए गये एक भी वादा को अब तक पूरा नही किया, उनको वादा किये 9 वर्ष बीत चुका है। मोदी के शासनकाल में देश में भय, भूख, भ्रष्टाचार, अराजकता , बेरजगरी चरम पर है। भारत का लोकतंत्र ख़तरे में है।

उन्होंने कहा कि पूरा देश नीतीश जी के विपक्षी एकता के प्रयास को आशा भारी निगाह से देख रहा है। देश की जनता भाजपा से दूरी बना रही है। पटना में भाजपा का विरोध मार्च उदंडता के हद को पार कर दिया। यह मार्च पूरी तरह अलोकतांत्रिक रूप धारण कर चुका था। बिहार में ज़िला मुख्यालय पर भाजपा का धरना पूरी तरह विफल रहा। जनता ने भाजपा के धरना से पूरी तरह दूरी बना ली। जनता अब उन्माद की राजनीति से ऊब चुकी है। 2024 में केंद्र से भाजपा की विदाई सौ फीसद तय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *