अमित कुमार की रिपोर्ट
सीतामढ़ी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में डॉक्टर अंबेडकर धरना स्थल डुमरा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इशारे पर पुलिस बर्बरता लाठीचार्ज के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा हिटलर शाही नीतीश कुमार भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ताओं ,महिलाओं , बुजुर्गों, किसान को लाठी से बेरहमी से पीटवाने का काम किया है ।जिसमें जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई है। इस एक दिवसीय धरना के माध्यम से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का संकल्प है जब तक नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेंगेतब तक धरना प्रदर्शन और आंदोलन बिहार में होता रहेगा। जिला प्रभारी पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा बिहार में हिटलर शाही तानाशाही एवं भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चाचा भतीजा मिलकर भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुके हैं ।लूट हत्या हिंसा की घटना में बढ़ोतरी हुई है जंगलराज का रिटर्न हो चुका है। शिक्षकों के मांग के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा मार्च का आयोजन में सरकार के इशारे पर पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की जिसमें हमारे कार्यकर्ता घायल हुए और चोट लगी ।उन सभी का इलाज चल रहा है ।चाचा भतीजे की सरकार को जब तक बदल नहीं देते हम लोग आंदोलन करते रहेंगे।
वही विधायक मिथिलेश कुमार ने कहा कि सरकार ने कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटवाने का काम किया है ।जिसके लिए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। भ्रष्टाचारी के साथ मिलकर नीतीश कुमार आम जनता को जब भी आंदोलन के लिए जाते हैं उन्हें लाठी से पिटवाने का काम करता है ।इसलिए इस जुल्मी सरकार का अंत होना अति आवश्यक है ।
सभी प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी को इस घटना की निंदा करते हुए जांच के आदेश हेतु प्रतिवेदन दिया।
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक नगीना देवी ,लोकसभा संयोजक प्रोफ़ेसर उमेश चंद्र झा,भाजपा नेता राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज बैठा, दिनकर पंडित, चुनचुन सिंह, विशाल कुमार, जिला महामंत्री अरुण कुमार गोप, राम आधार महतो ,संजीव चौधरी, जिला मंत्री डॉ देवेश कुमार ,संदीप राय, अशोक चौधरी,जिलाध्यक्ष बड़कू बाबू, मनोज कुमार ,मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ,आईटी संयोजक उमेश गिरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती देवी, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्याम नंदन प्रसाद ,चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ प्रवीण कुमार ,कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार ,अवनीश कुमार सिंह, आशुतोष कुशवाहा, गगन देव यादव, अंशुल प्रकाश, डॉक्टर शत्रुघन यादव ,राहुल सिंह, अंकुश यादव ,विशाल सिंह, मोहित आनंद ,मालती सिंह,आशा चौधरी, किरण देवी, निर्मल ब्याहुत ,माधवेंद्र सिंह ,नरेंद्र सिंह बलवीर प्रसाद चुन्नू उपस्थित रहे।
पुलिस बर्बरता व लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना
