• Tue. Sep 26th, 2023

मुहर्रम पर्व को लेकर जमुआहा में शांति समिति की बैठक आयोजित

ByFocus News Ab Tak

Jul 21, 2023

मो.कमर अख्तर की रिपोर्ट
सीतामढी सोनबरसा- थाना क्षेत्र के जमुआहा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बीडीओ यादव ने शांतिपूर्ण मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान उपस्थित लोगों से बीडीओ ने कहां ताजिया बनाया जाता है, लाइसेंस धारियों से रैन स्थल पर आने की रूट की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी ने कहा कि ताजिया बनाने का लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने लाइसेंस के बारे विस्तृत जानकारी दी। असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। आपसी सद्भभाव बिगाड़ने वाले बख्शे नही जायेंगे। उन्होंने अपील किया कि आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनायें। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि हम सभी आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *