• Tue. Sep 26th, 2023

निसंतानता एक अभिशाप नही बल्कि स्वास्थ्य समस्या है : डॉ स्मृति

ByFocus News Ab Tak

Jul 21, 2023



सीतामढ़ी – निसंतानता को लेकर पटना के विंग्स इनफर्टिलिटी सेंटर की डॉक्टर स्मृति स्पर्श द्वारा जिले के धनवंतरी नर्सिंग होम के हॉल में जीविका दीदियों को जानकारी दी गई। डॉ स्मृति ने जीविका दीदियों को बताया कि निसंतानता एक अभिशाप नही है, बल्कि स्वास्थ्य समस्या है। जिसका समाधान संभव है। इस अवसर पर धनवंतरी नर्सिंग होम की डॉक्टर निना रमन द्वारा सभी जीविका दीदियों को बताया गया कि महिलाएं अपनी स्वास्थ्य समस्या को नही छुपाए बल्कि अपने चिकित्सक को बतायें। जिससे समय पर समाधान हो सकेगा। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि निसंतानता सिर्फ महिलाओं की समस्या नहीं है, यह पुरुषों में कमी से भी हो सकता है।

आज विश्व में लगभग 5 करोड़ दम्पत्ति निःसंतानता से प्रभावित है। जिसमे से 33 प्रतिशत केवल महिला, 33 प्रतिशत पुरूष जबकि शेष 33% में पुरूष व महिला दोनो साथी मे खराबी हो सकती है। समय रहते परामर्श लेकर समुचित चिकित्सा से इसका समाधान निकला जा सकता है और लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

डा स्मृति स्पर्श द्वारा 5 अगस्त 2023 को धनवन्तरि नर्सिंग होम डुमरा मे निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे निः संतानता से ग्रसित दम्पत्ति परामर्श ले सकते हैं। मौके पर डॉ आर के यादव समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *