नेशनल डेस्क हिंदुस्तान के सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंची दो बच्चों की मां अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद मंगलवार को अपने दोस्त से शादी कर ली और अब उसका नया नाम फातिमा है। अंजू (34) खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला (29) के घर पर रह रही थी। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। इस जोड़े ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई।

अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी थाने के वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद वहाब ने बताया, ‘‘नसरुल्ला और अंजू की शादी आज संपन्न हुई और उसके इस्लाम अपनाने के बाद विधिवत निकाह हो गया ।फेसबुक फ्रेंड से मिलने भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। अंजू अब फातिमा बन गई है। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। गौरतलब है कि वीजा लेकर पाकिस्तान गई अंजू ने कहा था कि वो अपने दोस्त से मिलने गई और कुछ दिनों में लौट आएगी। हालांकि अब उसके निकाह कर लेने की खबर सामने आई है। अंजू पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां हैं। अंजू धर्म बदलने से पहले ईसाई थी।

पाकिस्तान कोर्ट में हुआ अंजू का निकाह
पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्म बदलने के बाद अंजू का नाम फातिमा रखा गया है। निकाह जिला कोर्ट में हुआ। मालकुंड डिवीजन के डीआइजी नासिर महमूद दस्ती ने नसरुल्लाह और अंजू के निकाह की पुष्टि की।पुलिस सुरक्षा के बीच घर भेजी गई अंजू

मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद फातिमा नाम रखा है। महिला को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट से घर भेजा गया।
अदालत में दर्ज कराया बयान
अंजू और नसरुल्लाह ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से निकाहनामा पर हस्ताक्षर किए हैं। अंजू ने अदालत को बताया, वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई है और बहुत खुश है।