• Tue. Sep 26th, 2023

डा कलाम महान वैज्ञानिक के साथ महान शिक्षा विद्व भी थे : मेयर रौनक जहां परवेज

ByFocus News Ab Tak

Jul 28, 2023

मो कमर अख्तर की रिपोर्ट

सीतामढ़ी – पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक व शिक्षा विद्व डा ए पी जे अब्दुल कलाम की 8 वीं पुण्यतिथि पर मेयर रौनक जहां परवेज की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मेयर रौनक जहां ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। मेयर रौनक ने कहा कि डा ए पी जे कलाम साहब प्रख्यात वैज्ञानिक के साथ ही एक महान शिक्षा विद्व थे। भारत को पृथ्वी और अग्नि मिसाइल दी। जिससे भारत सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बना। उन्हें मिसाइल मैन के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया।

उन्होंने कहा डा कलाम ने पूरा जीवन सादगी में व्यतीत किया। उनके अपने कार्य के प्रति दीवानगी थी। उनका जीवन अनुकरणीय है। डा कलाम ने विपरीत परिस्थितियों में भी सपना को पूरा करने का सिख दिया।
डा कलाम का शिक्षा से भी विशेष लगाव रहा है। वह कई शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े रहे। राष्ट्रपति का टर्म पूरा होने के पश्चात भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू व भारतीय प्रबंधन संस्थान के विजिटिंग प्रोफेसर बन छात्र छात्राओं को शिक्षा देते रहे। उनका निधन भी शिलांग स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में व्याख्यान देते हुए दिल का दौरा परने से हो गया।
आज युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। युवा उनके जीवनी को आत्मसात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *