मो कमर अख्तर की रिपोर्ट
सीतामढ़ी – बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान डा सरवत जहां फातमा को सौंपी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा मुस्लिम वोटर को साधने और विशेष कर महिलाओं को साधने के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। माना जाता है कि महिलाओं व मुस्लिम समुदाय में इनकी अच्छी पैठ है।
सरवत जहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में एक है। कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों में अपनी सेवा दी चुकी है। वह युवा कांग्रेस की महासचिव व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की महासचिव रह चुकी हैं। वही राष्ट्रीय मीडिया पैनल में प्रवक्ता व एआईसीसी की सदस्य भी हैं।
इनके मनोनयन से सीतामढ़ी में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कमिटी ने उनके मनोनयन पर खुशी का इजहार किया है। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा डा फातमा बिहार की लोकप्रिय नेत्री है। इनके मानोयन से बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस पूरे बिहार में काफी मजबूत होगी तथा आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को इसका लाभ मिलेगा। डा फातमा छात्र जीवन से ही कांग्रेस को मजबूत करने में लगातार अपना योगदान देती रही। प्रदेश प्रतिनिधि अंज़ारूल हक तौहीद, विपिन झा, तुफैल अहमद, अफरोज आलम ने कहा कि इन्होंने ने संगठन को धारदार बनाने के लिए लगातार प्रयास किया तथा सीतामढ़ी शिवहर सहित पूरे बिहार का नाम रौशन किया। डा फातमा का ससुराल बोखड़ा प्रखंड में है, वहीं इनका मायके मेहसौल चौक पर है। इनके पिता डा एकरामूल हक पुराने कांग्रेसी हैं।
डा सरवत जहां फातमा को बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान
