ब्यूरो रिपोर्ट
ध्वज,पर्यावरण,दहेज उन्मूलन जन चेतना समिति सीतामढ़ी का 26 वा स्थापना दिवस समारोह समिति अध्यक्ष आग्नेय कुमार की अध्यक्षता में संस्थापक प्रो जितेंद्र कुमार वर्मा के आवास प्रधान कार्यालय विद्या विहार में आयोजित किया गया।9 अगस्त 1997 को प्रो वर्मा ने इस संगठन का निर्माण किया।अध्यक्ष आग्नेय कुमार ने कहा क्रांति दिवस पर स्थापित जन चेतना समिति द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया गया।समिति भाषण प्रतियोगिता लेखन प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यालय महाविद्यालय के छात्रों के साथ जनजागरुकता का संदेश देते है।

मार्गदर्शन समिति के सदस्य प्रो विष्णु दयाल साह ने कहा पलास्टिक वस्तु का बहिष्कार से पर्यावरण संरक्षण में बल मिलेगा।वही अधिक से अधिक वृक्षारोपण से ऑक्सीजन शुद्ध मिलेगा।जल और बिजली उपयोग में कटौती से राष्ट्रीय ऊर्जा की बचत होगी।जल स्तर में वृद्धि के लिए अधिक अधिक से पेड़ लगाने की आवश्यकता है।सचिव नीरज दुबे ने दहेज उन्मूलन पर अपनी बात रखते हुए कहा बेटा बेटी एक समान है घर में बहु नही बेटी लाइए।समान पढ़ाई से समानता से भेदभाव खत्म होंगे।स्वाभिमानी बेटी आत्मनिर्भर बनेगी।दहेज समाज से खत्म होगा।उपाध्यक्ष राहुल शांडिल्य ने कहा राष्ट्र की ताकत तब बढ़ेगा जब बेटा बेटी एक समान भाव से पढ़ेगी।वैचारिक रूप से हमे बेटा बेटी में फर्क महसूस नहीं करना चाहिए।

कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार ने संगठन के एक वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किए।
बिना दहेज लिए शादी करने के लिए कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार को सम्मानित किया गया।वही जानकी शक्ति महिला मंच की अध्यक्ष नीरा गुप्ता को दो शादी दहेज मुक्त कराने के लिए और कन्यादान स्वयं करने के लिए सम्मानित किया गया।साथ ही अनाथालय सीतामढ़ी के पूर्व व्यवस्थापक विजय कुमार को अनाथालय की बच्ची की शादी कराने के लिए सम्मानित किया गया।सामाजिक सहयोग से शादी विवाह आयोजन से गरीब बेटी की शादी आसानी से हो जाती है।

दहेज उन्मूलन की दिशा में संगठन नई ऊंचाई को छू रहा है।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में संरक्षक वेद प्रकाश,सहसचिव रितुल झा,मोहन कुमार,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस तिवारी, जन चेतना समिति मार्गदर्शन समिति,केंद्रीय कार्यसमिति पदाधिकारी,जानकी शक्ति महिला मंच पदाधिकारी,राष्ट्र शक्ति युवा मंच पदाधिकारी,बुद्धिजीवी मंच पदाधिकारी समाजसेवी उपस्थित हुए।