• Wed. Sep 27th, 2023

सीतामढ़ी- पूर्व शिक्षा मंत्री डा. राम चंद्र पूर्वे और रंजना पूर्वे ने पवित्र रमजान में विधवाओं कर बीच किया साड़ी वितरण

ByFocus News Ab Tak

Apr 28, 2022

कमर अख्तर की रिपोर्ट


सीतामढ़ी-सोनबरसा-पूर्व मंत्री डा राम चंद्र पूर्वे एवं रंजना पूर्वे ने पवित्र रमजान के अवसर पर बनरझुला पंचायत के विधवा महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया। डा पूर्वे एवं रंजना पूर्वे अपने निजी कोष से समय समय पर गरीब, असहाय एवं विधवाओं को सहयोग करते रहे हैं। डा पूर्वे दम्पति ने बनरझुला, मढ़िया एवं तिलंगही के 160 मुस्लिम एवं हिंदू महिला के बीच साड़ी, पेटीकोट एवं ब्लाउज दिया। डा पूर्वे ने बताया कि पहले मैं इफ्तार पार्टी का आयोजन करता था। पिछले कुछ वर्षो से ईद के अवसर पर विधवा महिलाओं को साड़ी का वितरण करता हूं ताकि वह भी ईद की खुशी मना सके। उन्होंने कहा कि एक मौलाना से पुछा तो उन्होंने बताया कि इफ्तार के आयोजन के बदले विधवाओं के बीच साड़ी का वितरण कर सकते है, यह भी पुनित कार्य है। जब से ईद के अवसर पर कपड़ा बांटते आ रहा हूं। वहीं डा रंजना पूर्वे ने इस मौके पर कहा कि मुस्लिम बालिकाओं को शिक्षा पर विशेष बल देने की जरूरत है।

एक महिला का शिक्षित होना पूरे परिवार के शिक्षित होने के समान है। बच्चे की पहली पाठशाला मां होती है। उन्होंने उपस्थित पुरूष समाज से शराब न लेने का संकल्प दिलाया। वैसे डा पूर्वे दम्पत्ति ईद के अवसर पर कपड़ा, छठ के अवसर पर छठव्रतियों के बीच छठ सामग्री, ठंडा में असहाय के बीच कंबल का वितरण करते रहे है। निरसी खातुन, सैमून खातुन, सैरूल खातुन, समरूल खातुन, सहनाज खातुन, सदीना खातुन, नजमा खातुन, समीना खातुन, वकीला खातुन, हसमुन खातुन, खैरूल खातुन, जमुनी खातुन, धरोहरी देवी, पचिया देवी, दुखिया देवी, पवित्री देवी, इसर देवी, शीला देवी समेत 160 विधवाओं के बीच बांटा गया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष अरूण कुमार, विनोद कापड़, जगदीश प्रसाद, अशोक पूर्वे, सुरेंद्र कुमार, संजय पूर्वे, अजय पंजियार समेत अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *