• Wed. Sep 27th, 2023

सीतामढ़ी सोनवरसा -भुतही दस्तावेज नवीस संघ के अध्यक्ष बने शमीउल्लाह एवं बैजूकांत कोषाध्यक्ष

ByFocus News Ab Tak

May 7, 2022


सीतामढ़ी -सोनबरसा- अवर निबंधन कार्यालय, भुतही दस्तावेज नवीस संघ की बैठक भुतही रजिस्ट्री में सीताराम महतो की अध्यक्षता में हुई। चुनाव प्रभारी अजय सिंह के देखरेख में संघ के पदाधिकरी का चुनाव हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से भुतही दस्तावेज नवीस संघ का अध्यक्ष मो शमीउल्लाह, उपाध्यक्ष हरि नारायण साह, रत्नेश्वर कुमार, शाखा सचिव राज किशोर महतो, उप सचिव लाल बाबू कुमार, कोषाध्यक्ष बैजूकांत कुमार, आय व्यय निरीक्षक गौरी शंकर पंजियार, जिला सदस्य सत्य नारायण महतो एवं हबीबुर रहमान को चयनित किया गया। मौके पर अमरेंद्र कुमार साह, विनोद कुमार, शिव शंकर साह, शाकीर अहमद समेत अन्य ने संघ के नये चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी है। वहीं सामाजिक कार्यकर्त्ता मो कमर अख्तर एवं मो हुसैन ने नव चयनित नवीस संघ को बधाई देते हुए कहा कि संघ के पदाधिकारी दस्तावेज नवीस के समस्याओं को मजबूती से उठायेंगे और इसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *