• Wed. Sep 27th, 2023

बिहार के मुंगेर में महान राजनीतिज्ञ,अर्थशास्त्री,
“आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव सह विश्व ब्राह्मण दिवस” समारोह का आयोजन।

ByFocus News Ab Tak

Jun 1, 2022

राहुल कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट।

परशुराम सेवा संघ सह राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा मुंगेर के
जिला अध्यक्ष श्री रितेश मिश्रा जी की अध्यक्षता में महान राजनीतिज्ञ,अर्थशास्त्री,
“आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव सह विश्व ब्राह्मण दिवस ” समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की उद्घाटन हिंदी रिति रिवाज के अनुसार दीप प्रज्वलन से हुई, उसके पश्चात सभी ने आचार्य चाणक्य जी की तस्वीर पे पुष्पांजलि अर्पित किया।समारोह में सभी ब्राह्मणों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री रितेश मिश्रा जी ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि सभी जाति के ब्राह्मण चाहे वो मैथिल हो, कानकूब्ज हो, भाट हो, या कंटाहा हो, या अन्य कोई भी ब्राह्मण हो सभी टुकड़ों में ना बंटकर केवल और केवल ब्राह्मण कहलाए। केवल ब्राह्मण से ही उनकी पहचान होनी चाहिए।उन्ही टुकड़ों में बंटे ब्राह्मणों एकत्रित करने के उद्देश्य से बीते 22 मई 2022 को मैंने “ब्राह्मण एकत्रोत्सव” का आयोजन किया था ।

और अब मेरा मिशन है कि पूरे वर्ष ” ब्राह्मण एकत्रीकरण ” कार्यक्रम संपूर्ण देश में चलाया जाये ,जिसके माध्यम से हम संगठन के लोग गांव-गांव नगर नगर जाकर सभी ब्राह्मणों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे और महीने के अंत में “ब्राह्मण एकत्रोत्सव” का अयोजन करेंगे।तभी संगठन में मजबूती आयेगे।वहीं शिक्षक अमित मिश्रा जी ने कहा की मुझे आज अपने छात्र रितेश मिश्रा पर बहुत गर्व है कि ये आज परशुराम सेवा संघ राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा मुंगेर का जिला अध्यक्ष के पद पर है ये बात मुझे बहुत गौरवान्वित करती है।मुझे ये आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि ये ब्राह्मणों के उत्थान हेतु सदैव तत्पर रहा है और रहेगा। हमारा लक्ष्य हो की ब्राह्मणों में भी जो छात्र छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर है, उनके सभी के लिए भी बेहतर शिक्षा की व्यवस्था हो सके।चंडिस्थान के पंडित देव बाबा ने कहा की मुझे बेहद खुशी हुई की पहलीबर हमारे मुंगेर में हमारे बीच के एक ब्राह्मण बंधु श्री रितेश मिश्रा जी ने हम ब्राह्मणों के हक की लड़ाई लड़ने , समाज में ब्राह्मणों के इज्जत प्रतिष्ठा को बनाए रखने का बीड़ा उठाया है।
हम सभी ब्राह्मण समाज के लोग एक मत होकर अपने जिला अध्यक्ष के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।वही आद्याशक्ति मिश्रा जी ने कहा जब हमारा नेता कठोर परिश्रमी हो, ऊर्जावान हो, तो स्वाभाविक है कि संगठन के हर सदस्य में ऊर्जा का प्रवाह स्वयं होने लगता है।वही आदित्य मुकेश मिश्रा जी ने आचार्य चाणक्य और कर्ण के ऊपर लिखी कविता का पाठ किया।
उपाध्यक्ष ऋषिकांत जी ने कहा हमारे जिला अध्यक्ष महोदय के दिशा निर्देश को हम सभी मानकर ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को जोड़ेंने की सलाह दिया ताकि हमारी भी बहुलता हो, और आय दिन कोई ब्राह्मणों पे टिका टिपण्णी ना कर सके।अंत में कार्यकारणी सदस्य श्री राजीव मिश्रा जी ने कहा आज हम ब्राह्मणों का एक मत हो के, एक दिशा निर्देश पे चलने के लिऐ दृढ़ संकल्पित होना होगा। भटकाव और भेद भाव से बचना होगा तभी संगठन सुन्दर स्वच्छ बनेगा। और जिला अध्यक्ष श्री रितेश मिश्रा जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए।सभी से संकल्प करवाये की हम ब्राह्मण टुकडों में नहीं बंटेंगे हम एक होकर संगठन को मजबूत बनायेंगे देश नही दुनियां को संदेश देगे की ब्रह्मण एक है ,ब्रह्मण शस्त्र और शास्त्र को धरना करते है।

उस सभा में श्री सुरेन्द्र बाबा,श्री राजेश मिश्रा,विजय शंकर झा, विकाश महाराज, धमन बाबा, राजन बाबा, संजय बाबा, दर्जनों विप्र उपस्थित थे।मिडिया प्रभारी श्री रूपेश मिश्रा ने जानकारी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *