• Thu. Sep 21st, 2023

सीतामढ़ी-नेपाली नोट व छापने वाली मशीन के साथ दो गिरफ्तार

ByFocus News Ab Tak

Jul 4, 2022

भरत चौबे की रिपोर्ट

सीतामढ़ी जिलें के कन्हौली में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफास किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कारवाई की है। जिसमे थाना पुलिस ने जाली नेपाली करेंसी, प्रिंटिंग मशीन व केमिकल्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 9 निवासी मो निजाम के पुत्र आफताब आलम व रीगा थाना क्षेत्र के खैरवा निवासी महेंद्र तिवारी के पुत्र सुशील तिवारी के रूप में की गई है। जो जाली नेपाली नोट छापने का काम करते थे।

विज्ञापन

दोनो के द्वारा भारत में जाली नोट छापकर नेपाल में भजाने का काम किया जा रहा था। घटना और गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी हरकिशोर राय ने की है। उन्होंने बताया कि जब्त नेपाली नोट में एक हजार का है। और सभी बंडल में नीचे का नोट पेपर भाग सादा है। और उपर से एक दो ओरिजनल करेंसी लगाए गए है। बाकी का पैसा जाली है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 4 बाइक भी बरामद की है। जिसके कागजात उनके द्वारा अभी तक नही दिया गया है। जिससे यह साबित होता है कि उनके द्वारा बड़े पैमाने पर दो नंबर काम किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार युवकों से पूछ ताछ की जा रही है। वही उनके निशानदेही पर आगे भी कारवाई की जाएगी। जांच किया जा रहा है। पुलिस को शक है को इनलोगो का गिरोह लंबा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed