• Tue. Sep 26th, 2023

सीतामढ़ी:- प्रवेशोत्सव- वर्ग 9 वीं में नामांकन हेतु विशेष नामांकन अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक

ByFocus News Ab Tak

Jul 8, 2022

सीतामढ़ी मेजरगंज प्रखंड संसाधन केंद्र से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदेश्वरी यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
प्रखंड साधन सेवी रवि कुमार ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण , अनामांकित छात्रों को वर्ग 9 में शत् प्रतिशत नामांकन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।


इस रैली को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी तरुण कुमार यादव, प्रखंड साधन सेवी रवि कुमार, साधन सेवी उमेंद्र मिश्रा प्रधानाध्यापक राम दयाल सिंह चंदेश्वर प्रसाद मोहन शर्मा मुखिया सोहन पासवान, समाजसेवी कृष्ण कुमार भारती सहित जेबी हाई स्कूल की छात्राएं एवं मेजरगंज हाई स्कूल की भी छात्र-छात्राओं नें साइकिल रैली में भाग लिया।
साइकिल रैली प्रखंड संसाधन केंद्र मेजरगंज से निकालकर मेजरगंज बाजार होते हुए मलाही गांव से निकलते हुए चिन्हित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेजरगंज पहुंचकर समाप्त हुई । इस रैली के दौरान सभी बच्चों ने नामांकन जागरूकता के लिए नारा भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *